[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार:पेट और सीने पर मिले थे गहरे निशान; मिट्टी खुदाई करते समय मारा था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार:पेट और सीने पर मिले थे गहरे निशान; मिट्टी खुदाई करते समय मारा था

ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार:पेट और सीने पर मिले थे गहरे निशान; मिट्टी खुदाई करते समय मारा था

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले के सदर थाना क्षेत्र के शिशियां गांव में लोडर ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल लोडर ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया है। एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशों पर गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर 2026 को ढेवा का बास निवासी परमेश्वरलाल ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, उनका छोटा भाई शक्तिमान बाकरा निवासी सुरजीत का लोडर ट्रैक्टर चलाता था।

सीने और पेट पर लोडर के टायरों के निशान मिले थे

27 अक्टूबर को दोपहर करीब ढाई बजे शिशियां गांव के जोहड़ में मिट्टी खुदाई के दौरान शक्तिमान संदिग्ध परिस्थितियों में लोडर ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। उसके सीने और पेट पर लोडर के टायरों के गहरे निशान मिले थे। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई थी।

मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने लोडर मालिक, उसके पिता और ड्राइवर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थानाधिकारी बिमला बुडानिया के नेतृत्व में गठित टीम ने महिपाल (46) निवासी बाकरा को डिटेन कर गिरफ्तार कर लिया।

कोर्ट के आदेश पर भेजा जेल

पुलिस ने आरोपी महिपाल की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लोडर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी बिमला बुडानिया, एएसआई दिनेश कुमार, हेड कॉन्स्टेबल राकेश कुमार, विकास कुमार, मुकेश कुमार, सत्येंद्र और कॉन्स्टेबल मनोज कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62