दीपावली पर चिड़ावा बाजार में चारपहिया वाहनों की एंट्री रोकी:कबूतरखाना पर बैरिकेडिंग, गांधी चौक से आने वाले वाहन राजकला कॉम्प्लेक्स के सामने से कोर्ट रोड जाएंगे
दीपावली पर चिड़ावा बाजार में चारपहिया वाहनों की एंट्री रोकी:कबूतरखाना पर बैरिकेडिंग, गांधी चौक से आने वाले वाहन राजकला कॉम्प्लेक्स के सामने से कोर्ट रोड जाएंगे
चिड़ावादीपावली पर बाजार में भीड़ को देखते हुए चिड़ावा पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था के लिए इंतजाम किए हैं। पुलिस ने लोगों से चारपहिया वाहन लेकर बाजार में नहीं आने की अपील की है। पुलिस ने बाजार के प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग की है। कबूतरखाना पर भी बैरिकेडिंग की गई है, ताकि बड़े वाहन बाजार में न जा सकें।
गांधी चौक की तरफ से आने वाले वाहनों को राजकला कॉम्प्लेक्स के सामने से कोर्ट रोड की ओर भेजा जा रहा है। दूसरी तरफ से आने वाले वाहनों को भी तय रास्तों से निकाला जा रहा है। दीपावली पर खरीदारी के लिए बाजार में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। पुलिस ने लोगों से ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और तय रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2513230


