रंगोली के रंगों से दिया नशामुक्ति का संदेश, खुशी अग्रवाल, प्रिया और पायल रही प्रथम
रंगोली के रंगों से दिया नशामुक्ति का संदेश, खुशी अग्रवाल, प्रिया और पायल रही प्रथम
खेतड़ी : स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खेतड़ी में नशामुक्ति समिति के तत्वावधान में ‘नई किरण नशामुक्ति अभियान’ के तहत जागरूकता रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने रंगों और कलात्मक आकृतियों के माध्यम से नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
प्राचार्य डॉ. सीपी कुलश्रेष्ठ ने बताया कि कार्यक्रम संयोजिका डॉ. प्रतिभा अलुदिया, मोनिका अग्रवाल और डॉ. निधि जांगिड़ के निर्देशन में विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोलियां बनाईं। निर्णायक मंडल में राकेश कुमार, डॉ. योगेश कुमार कल्ला और ज्योति ने रंगोलियों का मूल्यांकन किया।
प्रतियोगिता में खुशी अग्रवाल, प्रिया और पायल की टीम ने प्रथम, पलक और सोनू गुर्जर ने द्वितीय तथा विशाखा और भूमिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को महाविद्यालय में आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. मनोज शर्मा, वीणा शर्मा, संदीप सैनी, जितेंद्र सैनी सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2510247

