[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर की पांच पंचायत समितियों में शांतिपूर्ण मतदान, सुबह से बूथों पर लगी कतारें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर की पांच पंचायत समितियों में शांतिपूर्ण मतदान, सुबह से बूथों पर लगी कतारें

महिला, युवा और बुजुर्ग मतदाताओं में दिखा उत्साह, अलग-अलग केंद्रों पर दर्ज हुआ मतदान प्रतिशत

सीकर : पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण में जिले की पांच पंचायत समितियों में गुरुवार को मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई। महिला, पुरुष, युवा और बुजुर्गों ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं।

ग्राम पंचायत खाचरियावास में सरपंच और पंच पदों के लिए मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। मतदान के दौरान अलग-अलग केंद्रों पर निर्धारित समय तक दर्ज आंकड़ों के अनुसार राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, खाचरियावास में दोपहर 2 बजे तक 49.50 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं ग्राम पंचायत चैनपुरा में दोपहर 2:30 बजे तक 47.40 प्रतिशत और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुली में दोपहर 1:15 बजे तक 31.30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad