प्राइवेट बस ने स्कूटी को टक्कर मारी:पिता-पुत्र गंभीर घायल, सुजानगढ़ अस्पताल से हायर सेंटर रेफर
प्राइवेट बस ने स्कूटी को टक्कर मारी:पिता-पुत्र गंभीर घायल, सुजानगढ़ अस्पताल से हायर सेंटर रेफर
छापर : छापर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम प्राइवेट बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार पिता-पुत्र गंभीर घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। यह हादसा रामपुर देवाणी सड़क मार्ग पर हुआ। सुरवास निवासी चम्पालाल मेघवाल (32) अपने 5 साल के बेटे विराट के साथ स्कूटी से छापर से गांव लौट रहे थे। सामने से आ रही बस ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।
108 एंबुलेंस के कैलाश, ‘टीम हारे का सहारा’ के संयोजक श्याम स्वर्णकार और अन्य लोगों की मदद से दोनों को सुजानगढ़ अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। वहां इलाज शुरू किया गया। डॉ. सुनील मीना, डॉ. रघुवीर तुनवाल, सुभाष और ताराचंद ने उनका इलाज किया। दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। छापर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने बस जब्त कर ली है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2510170
