तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक घायल:चालक फरार, व्यापारियों ने कार्रवाई की मांग की
तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक घायल:चालक फरार, व्यापारियों ने कार्रवाई की मांग की
चिड़ावा : चिड़ावा के मुख्य बाजार में बुधवार रात तेज रफ्तार और बिना नंबर की कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके साथी को भी हल्की चोट आई। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना कल्याण राय मंदिर से विवेकानंद चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर रात करीब 11 बजे हुई।
जानकारी के अनुसार, ब्लैक कलर की बिना नंबर की कार तेज रफ्तार में जा रही थी। इसी दौरान कार ने साइड से जा रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए। हादसे में पीयूष के पैर में चोट आई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों युवकों को संभाला और अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद पीयूष को छुट्टी दे दी गई।
पेंट का काम कर रहा युवक बाल-बाल बचा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे वाली जगह के पास एक युवक पेंट का काम कर रहा था। वह दुर्घटना से कुछ सेकंड पहले ही सीढ़ी से नीचे उतरा था। ऐसे में यदि वह समय पर नीचे नहीं उतरता तो तेज रफ्तार कार की चपेट में आ सकता था। इससे बड़ा हादसा हो सकता था।
बस स्टैंड से चुंगी रोड तक लगाए चक्कर
स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे से कुछ समय पहले इसी बिना नंबर की कार को कबूतरखाना बस स्टैंड से मुख्य बाजार और चुंगी रोड तक दो-तीन बार घूमते देखा गया था। इसके बाद कार चालक ने बाइक को टक्कर मारी और तेज रफ्तार में मौके से फरार हो गया।
बिना नंबर के वाहनों पर कार्रवाई की मांग
घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और शहरवासियों में आक्रोश है। व्यापारियों का कहना है कि मुख्य बाजार में बिना नंबर के वाहनों का तेज रफ्तार से चलना आम लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा है। उन्होंने प्रशासन और यातायात पुलिस से वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल मामले में पुलिस थाने में कोई औपचारिक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2510315


