[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकीय स्कूल पिठोला के पास सूखी घास में लगी आग:तेज हवा से तेजी से फैली लपटें, दमकल ने मशक्कत के बाद पाया काबू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

राजकीय स्कूल पिठोला के पास सूखी घास में लगी आग:तेज हवा से तेजी से फैली लपटें, दमकल ने मशक्कत के बाद पाया काबू

राजकीय स्कूल पिठोला के पास सूखी घास में लगी आग:तेज हवा से तेजी से फैली लपटें, दमकल ने मशक्कत के बाद पाया काबू

सिंघाना : सिंघाना नगर पालिका क्षेत्र में राजकीय स्कूल पिठोला के पास सूखी घास में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। तेज हवा के कारण आग ने तेजी से आसपास के क्षेत्र को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में खेतड़ी नगरपालिका की दमकल मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हेल्प डेस्क पर दी घटना की सूचना

जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने नगरपालिका परिसर में आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए बनाई गई हेल्प डेस्क पर सूचना दी। इसके बाद नगरपालिका कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दमकल को बुलाया गया। इस दौरान तेज हवा चलने से सूखी घास में आग तेजी से फैलती चली गई। ग्रामीणों ने पानी और अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें लगातार आगे बढ़ती रहीं।

दमकलकर्मियों के साथ ग्रामीणों ने भी संभाला मोर्चा

सूचना पर खेतड़ी नगरपालिका की दमकल मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने आग से प्रभावित अलग-अलग स्थानों पर पानी का छिड़काव कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान ग्रामीण भी दमकलकर्मियों के साथ आग बुझाने में जुटे रहे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस दौरान रामप्रसाद, रणजीत सैनी, विक्रम सिंह, साहिल और राकेश यादव सहित अन्य लोग मौके पर मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad