[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अलवर में मिट्टी के बर्तन बेचने वाले युवक से मारपीट:खेतड़ी में प्रजापति समाज ने जताया रोष, नगरपालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अलवर में मिट्टी के बर्तन बेचने वाले युवक से मारपीट:खेतड़ी में प्रजापति समाज ने जताया रोष, नगरपालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग

अलवर में मिट्टी के बर्तन बेचने वाले युवक से मारपीट:खेतड़ी में प्रजापति समाज ने जताया रोष, नगरपालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग

खेतड़ी : अलवर में मिट्टी के बर्तन बेचने वाले युवक के साथ हुई मारपीट के खिलाफ खेतड़ी में प्रजापति समाज के लोगों ने रोष जताया। इसे लेकर समाज के लोगों ने सीएम के नाम एसडीएम सुनील कुमार चौहान को ज्ञापन सौंपा। इसमें अलवर नगर पालिका अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

एसडीएम को दिए ज्ञापन में बताया गया कि प्रजापति समाज की गरीब महिलाएं व बच्चे अपने भरण पोषण के लिए फुटपाथ किनारे मिट्टी के बर्तन बेचकर आजिविका कमाते हैं। कुछ दिन पहले नगरपालिका अलवर के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बिना कानूनी नोटिस दिए गरीब व असहाय दुकानदारों पर बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की गई।

महिलाओं और बच्चों से मरापीट कर भगाने का आरोप

पालिका के कर्मचारियों ने फुटपाथ पर बैठी महिलाओं व बच्चे के साथ मारपीट कर उन्हें वहां से भगा दिया। पालिका कर्मचारियों की ओर से की गई कार्रवाई से उनके हजारों रुपए के मिट्टी के बर्तन व पूजन सामग्री को तोड दिया गया। इस कारवाई से गरीब लोगों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया।

अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग

इस दौरान प्रजापति समाज के लोगों ने गरीब व जरूरतमंद लोगों के साथ हुई बर्बरतापूर्ण व्यवहार पर दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने, पालिका की कार्रवाई में पीड़ित समाज के लोगों के हुए नुकसान का आंकलन करवाकर उचित मुआवजा दिलाने, भविष्य में इस प्रकार की कार्रवाई पर कानून रोक लगाने की मांग।

इस मौके पर रामवतार, सुभाष कुमावत, मंजीत जलंद्रा, राकेश कुमार, प्रवीण कुमार, संत कुमार, मनोज कुमार, सुनीता वर्मा, विजेंद्र, प्रदीप कुमार, ज्ञानीराम, शीशराम, गिरधारी लाल सहित समाज के अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad