[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बोलेरो की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत:इलाज के दौरान दम तोड़ा, दुकान से घर लौटते समय हुआ हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

बोलेरो की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत:इलाज के दौरान दम तोड़ा, दुकान से घर लौटते समय हुआ हादसा

बोलेरो की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत:इलाज के दौरान दम तोड़ा, दुकान से घर लौटते समय हुआ हादसा

खंडेला : खंडेला कस्बे के उदयपुरवाटी रोड पर बोलेरो की टक्कर से घायल स्कूटी सवार दौलत शर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने चौमूं के अस्पताल में दम तोड़ा। दौलत की पांच साल की बेटी और दो साल का बेटा है।

थानाधिकारी जगन्नाथ प्रसाद ने बताया कि केरपुरा निवासी दौलत शर्मा (35) मंगलवार को खंडेला में अपनी दुकान केरपुरा ई-मित्र से स्कूटी पर घर लौट रहे थे। उदयपुरवाटी रोड पर जाखड़ पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रही बोलेरो ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। दौलत सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल दौलत को राजकीय उप जिला अस्पताल खंडेला ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया। बाद में परिजन उन्हें चौमूं के अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बोलेरो ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad