सीकर में पिकअप से कुचलकर पत्नी की हत्या:मर्डर के बाद थाने पहुंचा पति, गाय बेचने को लेकर हुआ था विवाद
सीकर में पिकअप से कुचलकर पत्नी की हत्या:मर्डर के बाद थाने पहुंचा पति, गाय बेचने को लेकर हुआ था विवाद
सीकर : सीकर में गाय बेचने के विवाद में पति ने पिकअप से कुचलकर पत्नी की हत्या कर दी। मर्डर के बाद आरोपी पति थाने गया और कहा कि मैंने मेरी पत्नी को मार दिया है। इसके बाद पुलिस उसके साथ घटनास्थल पर गई। आरोपी पर 15 लाख का कर्जा था।
मामला जीणमाता थाना इलाके का बुधवार दोपहर 3 से 4 बजे का है। SHO जीणमाता राकेश कुमार मीणा ने बताया- कोछोर गांव के सिकवाली ढाणी में चुन्नीलाल कुमावत (56) ने पत्नी चूंकी देवी (52) की हत्या कर दी।

पत्नी ने गाय बेचने से मना कर दिया था
चुन्नीलाल ने गाय को बेचने के लिए बात की थी। पत्नी चूंकी ने गाय बेचने से मना कर दिया। ऐसे में गुस्से में आकर आरोपी ने घर से करीब 100 मीटर दूर पत्नी पर पिकअप गाड़ी चढ़ा दी। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाया और सबूत इकट्ठा किए।
जिस गाड़ी को चलाता था, उसी से कुचला
आरोपी खुद पिकअप चलाता था। उसी गाड़ी से पत्नी को मारा। घटना के समय घर में केवल महिला ही मौजूद थी। बड़ा बेटा पत्नी के साथ यूपी में काम करता है। वहीं छोटा बेटा काम के सिलसिले में खाटू गया था। दोनों बेटे टाइल्स लगाते हैं।
पैसों को लेकर घर में होता था झगड़ा
आरोपी चुन्नीलाल के दो बेटे हैं। छोटे बेटे की शादी 1 साल पहले की थी। आरोपी अपने बेटों से कर्ज चुकाने के लिए पैसे मांगता था, लेकिन बेटों की कमाई कम थी। पैसों को लेकर पति और पत्नी के बीच भी कई बार झगड़ा होता था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2507071


