[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

1.55 लाख रुपए जमा कराने के बाद भी नहीं खींचे बिजली के तार, लांबी अहीर में हादसे का खतरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

1.55 लाख रुपए जमा कराने के बाद भी नहीं खींचे बिजली के तार, लांबी अहीर में हादसे का खतरा

खेल मैदान के पास इतने नीचे लटक रहे तार कि क्रिकेट के बल्ले से छू सकते हैं बच्चे, रीको क्षेत्र में भी ढीले तार बने परेशानी

झुंझुनूं : जिले में कई स्थानों पर ढीले और नीचे लटकते बिजली के तार हादसों को न्योता दे रहे हैं। छापोली में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से सोमवार को 8 लोगों की मौत के बाद भी ऐसे खतरनाक हालात वाले स्थानों पर सुधार की जरूरत सामने आ रही है। लांबी अहीर गांव के खेल मैदान के पास रास्ते से गुजर रही बिजली लाइन के तार इतने नीचे लटक रहे हैं कि बच्चे क्रिकेट के बल्ले से भी उन्हें छू सकते हैं। ऐसे में यहां कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

स्थानीय निवासी जलेसिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत की बैठक में निर्णय होने के बाद डिस्कॉम की ओर से जारी डिमांड नोटिस के अनुसार 1.55 लाख रुपए जमा करवा दिए गए हैं। इसके बावजूद अब तक बिजली के तारों को ऊंचा नहीं किया गया है। खेल मैदान के पास इस तरह नीचे लटकते तार बच्चों और ग्रामीणों के लिए खतरा बने हुए हैं।

इसी तरह झुंझुनूं के रीको क्षेत्र में भी बिजली के तार ढीले लटक रहे हैं। रीको निवासी डॉ. कमल मीणा ने बताया कि तार इतने ढीले हैं कि कभी भी हादसा हो सकता है। इन्हें कसवाने के लिए विभागीय अधिकारियों को कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समय पर मरम्मत नहीं होने से खतरा बना हुआ है। छापोली जैसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जरूरी है कि बिजली विभाग ऐसे स्थानों पर तत्काल कार्रवाई कर तारों को सुरक्षित ऊंचाई पर व्यवस्थित करे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22