चुनावी रंजिश को लेकर भतीजे पर किया था हमला:पूर्व सरपंच के हिस्ट्रीशीटर भाई समेत 2 गिरफ्तार, बोलेरो में देशी शराब लेकर घूम रहे थे
चुनावी रंजिश को लेकर भतीजे पर किया था हमला:पूर्व सरपंच के हिस्ट्रीशीटर भाई समेत 2 गिरफ्तार, बोलेरो में देशी शराब लेकर घूम रहे थे
सीकर : सीकर की दादिया थाना पुलिस ने सोमवार को पिपराली के पूर्व सरपंच के हिस्ट्रीशीटर भाई और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। दोनों बोलेरो गाड़ी में देशी शराब की 5 पेटियां लेकर घूम रहे थे। आरोपियों पर रविवार की रात में अपने ही भतीजे पर जानलेवा हमला करने का भी आरोप है। पुलिस ने अब दोनों के खिलाफ अवैध शराब के ट्रांसपोर्टेशन का मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
हिस्ट्रीशीटर चाचा ने भतीजे पर किया था हमला
दादिया थाना SHO संजय पूनियां ने बताया कि बीती रात पलासिया जोहड़ के पास खुशबू होटल पर बैठे युवक राजेश मूंड पर उसके ही हिस्ट्रीशीटर चाचा रामनिवास मूंड और जितेंद्र ने जानलेवा हमला किया था। इसके बाद दोनों वहां से फरार हो गए थे। बीती रात राजेश मूंड को इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया था।
पुलिस आज दोनों आरोपियों के पीछे लगी हुई थी। इसी दौरान आज मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी थाना इलाके में ही बोलेरो गाड़ी लेकर घूम रहे हैं। ऐसे में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास गाड़ी में 5 देशी शराब की पेटियां भी मिली है। ऐसे में आबकारी एक्ट की धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। अब इन्हें कल कोर्ट में पेश करके जानलेवा हमले के मामले में भी गिरफ्तार किया जाएगा।
बता दें कि हिस्ट्रीशीटर रामनिवास मूंड पिपराली पंचायत के पूर्व सरपंच संतोष मूंड का भाई है। संतोष इस बार भी सरपंच चुनाव में प्रत्याशी था। इनका भतीजा राजेश चुनाव में विकास मूंड के साथ में था। विकास से 2009 वोटों के बड़े अंतर से चुनाव जीत लिया। इस बात से नाराज होकर रामनिवास ने अपने साथी जितेंद्र के साथ राजेश पर जानलेवा हमला किया था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2503755


