हरसावा में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, 3 घायल:दो की हालत गंभीर होने पर सीकर और बीकानेर रेफर
हरसावा में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, 3 घायल:दो की हालत गंभीर होने पर सीकर और बीकानेर रेफर
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
हरसावा : हरसावा में कृषि कॉलेज के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सीकर और बीकानेर रेफर किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को राजकीय धानुका उप जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका इलाज शुरू किया गया।
कोतवाल महेंद्र मीणा ने बताया कि पुलिस को कृषि कॉलेज के सामने ट्रकों की भिड़ंत की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक इलाज के बाद एक घायल को सीकर और दूसरे को बीकानेर भेजा गया। तीसरे घायल का अस्पताल में इलाज किया गया। हादसे का कारण अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2503589

