डाबला में दो दिवसीय खेल मेले का आगाज:कबड्डी-वॉलीबॉल सहित कई मुकाबले होंगे, विजेता टीम को मिलेगा इनाम
डाबला में दो दिवसीय खेल मेले का आगाज:कबड्डी-वॉलीबॉल सहित कई मुकाबले होंगे, विजेता टीम को मिलेगा इनाम
पाटन : पाटन क्षेत्र के डाबला गांव में मंगलवार को कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय खेल मेले की शुरुआत हुई। आयोजन भौमीया जी विकास समिति और ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है। मेले में कबड्डी, वॉलीबॉल और दौड़ सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। इनमें आसपास के क्षेत्रों और दूर-दराज से आए खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
दूसरे दिन होंगी कई प्रतियोगिताएं
4 नवंबर को वॉलीबॉल, सीनियर सिटीजन दौड़, लड़कियों की दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक और भाला फेंक प्रतियोगिताएं होंगी।
कबड्डी और दौड़ में नकद पुरस्कार
कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11 हजार रुपए, उपविजेता को 5,100 रुपए और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 2,100 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। 5,000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 2,100 रुपए और दूसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को 1,100 रुपए मिलेंगे। अन्य दौड़ प्रतियोगिताओं में भी प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
दूसरे दिन होने वाली वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21 हजार रुपए और उपविजेता टीम को 11 हजार रुपए दिए जाएंगे। अन्य प्रतियोगिताओं में विजेता को 1,100 रुपए और उपविजेता को 500 रुपए का पुरस्कार मिलेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2503605

