[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ और बलारां में तीसरे दिन 44 नामांकन दाखिल:30 वार्डों के लिए अब तक 64 पर्चे जमा, पार्टियों के साथ निर्दलीयों ने ठोकी ताल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ और बलारां में तीसरे दिन 44 नामांकन दाखिल:30 वार्डों के लिए अब तक 64 पर्चे जमा, पार्टियों के साथ निर्दलीयों ने ठोकी ताल

लक्ष्मणगढ़ और बलारां में तीसरे दिन 44 नामांकन दाखिल:30 वार्डों के लिए अब तक 64 पर्चे जमा, पार्टियों के साथ निर्दलीयों ने ठोकी ताल

लक्ष्मणगढ़ : पंचायती राज आम चुनाव 2026 के चौथे चरण के तहत लक्ष्मणगढ़ और बलारां पंचायत समितियों में नामांकन प्रक्रिया जारी है। मंगलवार को नामांकन के तीसरे दिन दोनों पंचायत समितियों में कुल 44 नामांकन पत्र दाखिल हुए। इनमें लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति में 16 प्रत्याशियों ने 17 नामांकन पत्र, जबकि बलारां पंचायत समिति में 25 प्रत्याशियों ने 27 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।

लक्ष्मणगढ़ में तीन दिन में 34 नामांकन

लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति के कुल 15 वार्डों के लिए मंगलवार को भाजपा से जुड़े प्रत्याशियों ने 5, कांग्रेस से 1, आरएलपी से 7 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 4 नामांकन पत्र दाखिल किए। यहां मंगलवार को 16 प्रत्याशियों ने कुल 17 पर्चे जमा किए। इससे पहले शनिवार को 2 और सोमवार को 15 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। इस तरह लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति में तीन दिनों में कुल 34 नामांकन पत्र जमा हो चुके हैं।

बलारां में मंगलवार को 27 पर्चे जमा

बलारां पंचायत समिति के कुल 15 वार्डों के लिए मंगलवार को भाजपा से 10, कांग्रेस से 6, आरएलपी से 4 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 7 नामांकन पत्र दाखिल किए। यहां 25 प्रत्याशियों ने कुल 27 पर्चे प्रस्तुत किए। इससे पहले शनिवार को 3 नामांकन पत्र जमा हुए थे। इस तरह बलारां पंचायत समिति में तीन दिनों में कुल 30 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं।

राजनीतिक दलों की आधिकारिक सूची का इंतजार

अब तक किसी भी राजनीतिक दल ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है। ऐसे में नामांकन के दौरान प्रत्याशियों की ओर से बताए गए पार्टी संबंध के आधार पर ही पार्टीवार आंकड़े सामने आए हैं।

इस तरह लक्ष्मणगढ़ और बलारां पंचायत समितियों के कुल 30 वार्डों के लिए अब तक 64 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22