झुंझुनूं : 26 जून को मनाया जायेगा अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस
26 जून को मनाया जायेगा अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल
झुंझुनूं : जिले में सोमवार 26 जून को अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस एवं अवैध तस्करी के खिलाफ जागरूकता फैलाने हेतु सभी सरकारी कार्यालयो में नशा नहीं किये जाने की शपथ कार्याक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिला कलक्टर डॉ खुशाल ने बताया के सोमवार को जिले के सभी कार्यालयो एवं अधीनस्थ कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी सुबह 11 नशा नही करने की शपथ लेंगे। गौरतलब है की नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी को रोकने के लिए हर साल 26 जून को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस यानि विश्व ड्रग दिवस मनाया जाता है। साथ ही लोगों को ड्रग्स के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041300


