[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में बिजली के ट्रांसफॉर्मर में लगी आग:ओलखां के बास में बिजली सप्लाई की बंद, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में बिजली के ट्रांसफॉर्मर में लगी आग:ओलखां के बास में बिजली सप्लाई की बंद, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

उदयपुरवाटी में बिजली के ट्रांसफॉर्मर में लगी आग:ओलखां के बास में बिजली सप्लाई की बंद, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी के वार्ड 35 स्थित ओलखां के बास में सोमवार सुबह बिजली के ट्रांसफार्मर में तेज धमाके के साथ आग लग गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर बिजली निगम के कर्मचारियों और नगर पालिका की फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में किसी के नुकसान की सूचना नहीं है।

पहले एबीसी पाउडर से बुझाने का किया प्रयास

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह बिजली की डीपी में तेज धमाके के साथ आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने बिजली निगम के कर्मचारियों और प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद बिजली सप्लाई बंद कराई गई।

फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू

नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायरकर्मियों ने शुरुआत में एबीसी पाउडर फायर एक्सटिंग्विशर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पानी का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया गया। मौके पर फायरकर्मी महेश कुमार, प्रमोद कुमार, प्रमिल सिंह और सुनील कुमार मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22