आइसक्रीम के पैसे मांगने पर दुकानदार से झगड़ा:रतनगढ़ में रेलवे स्टेशन के पास 2 युवक गिरफ्तार
आइसक्रीम के पैसे मांगने पर दुकानदार से झगड़ा:रतनगढ़ में रेलवे स्टेशन के पास 2 युवक गिरफ्तार
रतनगढ़ : चूरू जिले के रतनगढ़ में रेलवे स्टेशन के पास आइसक्रीम के पैसे मांगने पर 2 युवकों ने दुकानदार से गाली-गलौज की और झगड़ा किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
रतनगढ़ थाने के एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि नशे की हालत में 2 युवक रेलवे स्टेशन के पास आइसक्रीम की दुकान पर पहुंचे और दुकानदार से आइसक्रीम मांगी। दुकानदार ने पैसे मांगे तो उन्होंने देने से मना कर दिया और झगड़ा करने लगे। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर थाने ले गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2496845
