हरियाणा में रुकवाया सूरजगढ़ MLA का काफिला, ड्राइविंग लाइसेंस मांगा:दिल्ली में कांग्रेस की महारैली में जाते समय आधे घंटे तक रोका
हरियाणा में रुकवाया सूरजगढ़ MLA का काफिला, ड्राइविंग लाइसेंस मांगा:दिल्ली में कांग्रेस की महारैली में जाते समय आधे घंटे तक रोका
झुंझुनूं : दिल्ली में कांग्रेस की ओर से आयोजित ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली में शामिल होने जा रहे सूरजगढ़ (झुंझुनूं) विधायक श्रवण कुमार के काफिले को हरियाणा में पुलिस ने रुकवा दिया। पुलिसकर्मियों ने काफिले को रोककर ड्राइविंग लाइसेंस और वाहनों के डॉक्यूमेंट चैक किए। पुलिस ने करीब आधे घंटे तक रोके रखा। इसके विधायक अपने समर्थकों के साथ दिल्ली के रवाना हुए। विधायक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा – ऐसे हथकंडों से हमारा कारवां रुकने वाला नहीं है।
विधायक ने कहा- कार्यकर्ताओं के साथ गलत व्यवहार किया
विधायक श्रवण कुमार ने कहा- वे रविवार को दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में आयोजित ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान हरियाणा पुलिस ने उन्हें और उनके कार्यकर्ताओं को बीच रास्ते में रुकवाया और गलत व्यवहार किया।
जनता सब देख रही है। तानाशाही के आगे झुकने वाले नहीं हैं और जनहित की लड़ाई और मजबूती से जारी रहेगी। विधायक ने इस घटनाक्रम को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे हथकंडों से उनका कारवां रुकने वाला नहीं है।

वीडियो में ड्राइविंग लाइसेंस मांगते दिखे पुलिसकर्मी
विधायक की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में हरियाणा पुलिस के जवान काफिले को रुकवाकर ड्राइविंग लाइसेंस मांगते नजर आ रहे हैं। इस दौरान पुलिसकर्मी और काफिले में शामिल लोगों के बीच वाहन से जुड़े दस्तावेजों की जांच को लेकर बातचीत होती दिखाई दे रही है। विधायक ने इस पूरे घटनाक्रम को अपनी पोस्ट के जरिए राजनीतिक मुद्दा बनाते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।
सरपंच पद से हुई थी राजनीति की शुरुआत
झुंझुनूं की सूरजगढ़ विधानसभा सीट से विधायक श्रवण कुमार 10 साल से राजनीति में एक्टिव है। राजनीति की शुरुआत ग्राम पंचायत स्तर से की थी। सरपंच और पंचायत समिति के उपप्रधान रहने के बाद वे विधानसभा पहुंचे। वे पिलानी और सूरजगढ़, दोनों विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ चुके हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2496756


