[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर : बॉडीबिल्डर प्रिया सिंह फर्जी फेसबुक अकाउंट से हुई परेशान:फोटो और वीडियो लगाकर बनाया अकाउंट, अश्लील तस्वीरें भी पोस्ट की जा रही


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर : बॉडीबिल्डर प्रिया सिंह फर्जी फेसबुक अकाउंट से हुई परेशान:फोटो और वीडियो लगाकर बनाया अकाउंट, अश्लील तस्वीरें भी पोस्ट की जा रही

बॉडीबिल्डर प्रिया सिंह फर्जी फेसबुक अकाउंट से हुई परेशान:फोटो और वीडियो लगाकर बनाया अकाउंट, अश्लील तस्वीरें भी पोस्ट की जा रही

जयपुर : जयपुर की महिला बॉडीबिल्डर प्रिया सिंह ने उनके नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट चलाने की शिकायत दी है। साइबर थाने ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, आरोपी द्वारा प्रिया सिंह का नाम और फोटो लगाकर फर्जी आईडी बनाया गया है। इसके बाद अकाउंट से अश्लील फोटो पोस्ट की जा रही है। साथ ही प्रिया सिंह को फोटो और वीडियो भी अपलोड कर रखे हैं।

प्रिया सिंह ने शिकायत दी है कि उन्हें सार्वजनिक रूप से बदनाम किया जा रहा हैं। प्रिया सिंह अन्तराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल (Pro-card) की विजेता है। साथ ही बॉडीबिल्डर मिस राजस्थान 2018, 2019 व 2020 रही हैं। इसके अतिरिक्त वह ऐनिमल वेल फेयर का कार्य समाज सेवा के रूप में करती है। उन्हें वल्ड वूमेन लीडरशिप अवॉर्ड भी मिला हुआ है। उनका एफबी सहित सभी ऑनलाइन सोशल मीडिया पर अकाउंट है।

उन्होंने बताया- मुझे फेसबुक पेज पर माह 82 लाख व्यू मिलते हैं। इसमें मेरा भविष्य जुड़ा हुआ है। मेरे नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा फेसबुक पर एक ‘प्रिया सिंह बॉडीबिल्डर’ के नाम आईडी बना रखी है। इस पर मेरे असली फेसबुक पेज से फोटो आदि लेकर अपलोड किये जा रहे हैं। मेरे नाम से इस ग्रुप के अलावा अनेक ग्रुप चल रहे हैं। इस ग्रुप पर अनेक अश्लील वीडियो और फोटो लगातार अपलोड किए जा रहे हैं। इसकी जानकारी उनके परिचित और फैंस के द्वारा उन्हें दी गई। शिकायत मिलने पर मामला आई टी एक्ट में बनता है। जिस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet