[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चुनाव चिह्न बदलने के बाद अब पुराने चिह्न से दुष्प्रचार का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चुनाव चिह्न बदलने के बाद अब पुराने चिह्न से दुष्प्रचार का आरोप

वार्ड 15 की निर्दलीय प्रत्याशी सुनीता खरबास ने प्रतिद्वंद्वियों पर लगाए आरोप, समर्थकों के साथ किया विरोध प्रदर्शन

गुढ़ागौड़जी : पंचायत समिति के वार्ड संख्या 15 में निर्दलीय प्रत्याशी सुनीता खरबास के चुनाव चिह्न बदलने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। प्रत्याशी का आरोप है कि चुनाव चिह्न बदलने के बाद उनके प्रतिद्वंद्वी पुराने चुनाव चिह्न बल्ले के नाम पर मतदाताओं के बीच भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। इससे उन्हें चुनाव प्रचार में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, 26 अक्टूबर को सुनीता खरबास को चुनाव चिह्न बल्ला आवंटित किया गया था। इसके अगले ही दिन उनका चुनाव चिह्न बदलकर सेब कर दिया गया। इस संबंध में प्रत्याशी ने जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत भी दी थी।

शुक्रवार को हीरा की ढाणी (नंगली दीपसिंह) में सुनीता खरबास ने अपने समर्थकों के साथ चुनाव चिह्न बदले जाने के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सुनीता ने आरोप लगाया कि प्रचार के दौरान उनके प्रतिद्वंद्वी पुराने चुनाव चिह्न बल्ले का उल्लेख करते हुए पर्चे वितरित कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग सामाजिक माध्यमों पर भी पुराने चुनाव चिह्न को लेकर भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशियों के कहने पर किया जा रहा है।

प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने चुनाव चिह्न बदलने की प्रक्रिया को लेकर निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। सुनीता के परिजन बलवीर सिंह मांठ ने वार्ड संख्या 15 का चुनाव अंतिम चरण में करवाने की मांग की।

विरोध प्रदर्शन में जगदीश प्रसाद मीणा, रामावतार मांठ, नरेश गुर्जर, रामजीलाल मांठ, मोहरसिंह डांगी, ममता देवी, बसंती देवी सहित अन्य समर्थक मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22