बाइपास पर 300 मीटर सड़क अधूरी, वाहन चालकों को हो रही परेशानी
बाइपास पर 300 मीटर सड़क अधूरी, वाहन चालकों को हो रही परेशानी
गुढ़ागौड़जी : जाखल-बुगाला बाइपास पर करीब 300 मीटर सड़क का डामरीकरण नहीं होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के तिराहे से जाखल-टीटनवाड़ राजमार्ग तक करीब तीन किलोमीटर लंबे इस बाइपास का अधिकांश निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन एक हिस्सा अब भी अधूरा पड़ा है।
स्थानीय निवासी संदीप बुगालिया ने बताया कि सड़क का करीब 300 मीटर हिस्सा अधूरा होने से वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी होती है। बारिश के दिनों में इस हिस्से पर कीचड़ जमा हो जाता है, जिससे रास्ते से निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से अधूरे हिस्से पर जल्द डामरीकरण करवाने की मांग की है, ताकि बाइपास पर आवागमन सुगम हो सके और वाहन चालकों को राहत मिले।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2493226
