[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस जनता के जनादेश का अपमान कर रही है, विपक्ष देश को अस्थिरता की ओर धकेल रहा : सुथार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कांग्रेस जनता के जनादेश का अपमान कर रही है, विपक्ष देश को अस्थिरता की ओर धकेल रहा : सुथार

भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान 5 नवंबर तक चलेगा, गांव-ढाणी और वार्ड स्तर तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

झुंझुनूं : भाजपा के पंचायती राज चुनाव जिला प्रभारी एवं राजस्थान विश्वकर्मा कला विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने कांग्रेस पर जनता के जनादेश का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठाकर विपक्ष देश को अस्थिरता और अराजकता की ओर धकेलने में जुटा है।

सुथार ने बताया कि विपक्ष के इस रवैये को जनता के सामने रखने और लोगों को जागरूक करने के लिए भाजपा की ओर से 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक प्रदेशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एसआईआर के तहत मतदाता सूचियों का सत्यापन किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में मृत मतदाताओं, स्थायी रूप से स्थान बदल चुके लोगों, गैर भारतीय नागरिकों और एक से अधिक स्थानों पर दर्ज नामों की पहचान कर उन्हें हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने दावा किया कि इस प्रक्रिया में 20 लाख से अधिक बूथ स्तर के अधिकारियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के 40 लाख से अधिक बीएलए-2 कार्यकर्ताओं ने भागीदारी निभाई है।

गांव-ढाणी और वार्ड स्तर तक पहुंचेगा अभियान

जिला संगठन प्रभारी मुकेश गोयल ने कहा कि अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता आमजन तक पहुंचेंगे। लोगों को संवैधानिक संस्थाओं की भूमिका, लोकतांत्रिक व्यवस्था और केंद्र सरकार के विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी। इसके तहत जिला मुख्यालय पर रैली निकाली जाएगी। शहरों और गांवों में पदयात्राएं, संगोष्ठियां और साहित्य वितरण के कार्यक्रम भी होंगे। कार्यकर्ता वार्ड और ग्राम स्तर तक पहुंचकर विपक्ष की राजनीति और उसके बयानों को जनता के सामने रखेंगे।

योजनाओं और संवैधानिक मर्यादाओं पर भी होगी चर्चा

भाजपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में जनादेश का सम्मान करना और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है। अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी साझा करेंगे। साथ ही विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर भाजपा अपना पक्ष रखेगी।

प्रेस वार्ता में अभियान के जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री दिलीप सैनी, जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा, वीरपाल सिंह शेखावत, झुंझुनूं शहर मंडल अध्यक्ष एवं अभियान मीडिया प्रभारी कमलकांत शर्मा तथा आईटी जिला संयोजक सौरभ सोनी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22