सुजानगढ़ में चांद ने महिलाओं को करवाया इंतजार:सोलह श्रृंगार और मेहंदी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, विजेताओं को मिला पुरस्कार
सुजानगढ़ में चांद ने महिलाओं को करवाया इंतजार:सोलह श्रृंगार और मेहंदी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, विजेताओं को मिला पुरस्कार
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ शहर के जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा भवन में गुरुवार रात करवा चौथ महोत्सव उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लक्ष्मी देवी गुलेरिया थीं। महोत्सव में महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान कमला शर्मा ने महिलाओं को करवा चौथ की कथा सुनाई। मधु बागरेचा ने बताया कि महोत्सव में सोलह शृंगार और मेहंदी प्रतियोगिता सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं ने उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।आयोजन के माध्यम से महिलाओं को पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिला। प्रतियोगिताओं की विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सरोज देवी पूनमचंद कच्छावा, वंदना महेंद्र कच्छावा और भारती केदार कच्छावा ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन प्रमिला राठी, सुनीता रावतानी और डॉ. पूजा फूलफगर ने किया। इस दौरान सुरभि पांडे, कौशल्या गुलेरिया, सरोज वीर पूनिया, करुणा जांगिड़, प्रीति जांगिड़, रजनी सोनी, प्रभा प्रजापत, पूजा शर्मा और रचना जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2491772


