लुटाणाखुर्द में जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला हुआ:ASI और हेड कांस्टेबल की वर्दी फाड़ी, मारपीट-राजकार्य में बाधा डालने का आरोप
लुटाणाखुर्द में जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला हुआ:ASI और हेड कांस्टेबल की वर्दी फाड़ी, मारपीट-राजकार्य में बाधा डालने का आरोप
सादुलपुर : सादुलपुर के लुटाणाखुर्द गांव में जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पूछताछ के दौरान कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। हमलावरों ने ASI महेंद्र कुमार और हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार को नीचे गिराकर लात-घूंसों से पीटा और उनकी वर्दी फाड़ दी। हमले में ASI के एक हाथ में गंभीर चोट आई, जबकि दोनों पुलिसकर्मियों के शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं। राजगढ़ थाना पुलिस ने राजकार्य में बाधा डालने और मारपीट सहित BNS की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
पूछताछ के दौरान परिवार के लोगों को बुलाया
थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने बताया कि ASI महेंद्र कुमार (48) पुत्र शंकरलाल निवासी बदनगढ़, थाना मंड्रेला, जिला झुंझुनूं ने राजगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महेंद्र कुमार फिलहाल राजगढ़ थाने में तैनात हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, 29 अक्टूबर को हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार, कांस्टेबल दयाराम, महिला कांस्टेबल मीनू, RAC कांस्टेबल और सरकारी वाहन चालक कांस्टेबल सुमेर पुलिस टीम में शामिल थे। सादुलपुर में गश्त और जांच के बाद टीम परिवादी इकबाल पुत्र सराजू मिरासी निवासी सुरतपुरा के साथ विजेंद्र उर्फ गोलू पुत्र धर्मवीर जाट के लुटाणा खुर्द स्थित घर पहुंची।
वहां विजेंद्र उर्फ गोलू और संदीप स्वामी पुत्र मेवासिंह निवासी गागड़वास मिले। पुलिस टीम ने जब मामले में पूछताछ शुरू की तो वे नाराज हो गए। आरोप है कि उन्होंने आवाज देकर परिवार के अन्य लोगों को भी मौके पर बुला लिया।
ASI और हेड कांस्टेबल को नीचे गिराकर पीटा
रिपोर्ट में धर्मवीर पुत्र हनुमानाराम जाट, संदोखी पत्नी धर्मवीर जाट, राजकोर पत्नी पवन, रमेश पुत्र सुमेर सिंह, संदीप पुत्र प्रताप समेत अन्य नाम शामिल हैं। ये सभी लुटाणा खुर्द के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, विजेंद्र उर्फ गोलू और संदीप स्वामी घर के एक कमरे में चले गए और अंदर से परिवार के लोगों को पुलिस टीम के साथ मारपीट करने के लिए उकसाने लगे। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने ASI महेंद्र कुमार और पुलिस टीम के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि हमलावरों ने ASI महेंद्र कुमार और हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार को नीचे गिराकर लात-घूंसों से पीटा और उनकी वर्दी फाड़ दी। इस दौरान महेंद्र कुमार के एक हाथ में गंभीर चोट आई। दोनों पुलिसकर्मियों के शरीर पर भी कई जगह चोटें आईं।
पुलिस बल को देखकर पीछे के रास्ते से भागे आरोपी
रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस बल को मौके पर आता देखकर विजेंद्र उर्फ गोलू और संदीप स्वामी भीड़ का फायदा उठाकर घर के पीछे से भाग गए। राजगढ़ थाना पुलिस ने ASI की रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट और राजकार्य में बाधा डालने सहित BNS की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2491767


