बीदासर में जुआ खेलते 10 लोग हिरासत में:डीएसटी ने 54 हजार नकद, 12 मोबाइल सहित 16 बाइक और स्कूटी जब्त की
बीदासर में जुआ खेलते 10 लोग हिरासत में:डीएसटी ने 54 हजार नकद, 12 मोबाइल सहित 16 बाइक और स्कूटी जब्त की
बीदासर : चूरू जिले के बीदासर थाना क्षेत्र के दड़िबा गांव में गुरुवार देर रात डीएसटी ने जुआ खेलते 10 लोगों को हिरासत में लिया। टीम के मुताबिक, नवरतन बावरी के घर में झंडी-मंडी का जुआ चल रहा था। डीएसटी ने मौके से 54,604 रुपए नकद, 12 मोबाइल, 7 गाड़ियां, 1 टेम्पो, 16 बाइक और 1 स्कूटी जब्त की। जब्त सामान बीदासर पुलिस को सौंप दिया गया।
डीएसटी प्रभारी किशनाराम बिश्नोई के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। सूचना मिलने पर बीदासर पुलिस और थाने के हेड कॉन्स्टेबल प्रेमाराम भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नेतराम जाट, नानूराम जाट, कालूराम स्वामी, खलील नाई, भींवाराम मेघवाल, कैलाश जाट, मूलचंद जाट, राजकुमार प्रजापत, वीरेंद्र नायक और दिलीप कुमार नायक को हिरासत में लिया।
बीदासर में दीपावली के दौरान झंडी-मंडी का जुआ कई सालों से खेला जाता रहा है। खबर के मुताबिक, पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी रहती है और पहले भी छोटी-मोटी कार्रवाई हुई है। कार्रवाई करने वाली टीम में कॉन्स्टेबल लोकेश, गोपाल और विक्रम शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2491773


