युवाओं के नाम वोटर लिस्ट में जुड़ेंगे:चूरू जिले में 4 नवंबर तक अभियान, 18 साल के होने वाले युवा भी फॉर्म-6 भर सकेंगे
युवाओं के नाम वोटर लिस्ट में जुड़ेंगे:चूरू जिले में 4 नवंबर तक अभियान, 18 साल के होने वाले युवा भी फॉर्म-6 भर सकेंगे
चूरू : चूरू जिले में युवा मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए 4 नवंबर तक अभियान चलाया जा रहा है। इसमें 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवाओं के साथ भविष्य में पात्र होने वाले युवाओं का भी पहले से रजिस्ट्रेशन होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा के निर्देशन में चल रहे अभियान में 17 से 19 साल के युवाओं का पंजीकरण किया जाएगा। 1 जनवरी 2027 को 18 साल पूरे करने वाले युवा फॉर्म-6 भर सकते हैं। 2027 में 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर को 18 साल के होने वाले युवा भी पहले से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
स्वीप नोडल अधिकारी श्वेता कोचर ने बताया कि 30 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 10 से शाम 6 बजे तक शिविर लगेंगे। 31 अक्टूबर को स्कूलों, 1 नवंबर को हॉस्टल और पीजी में, जबकि 2 नवंबर को कॉलेजों में पंजीकरण होगा। 4 नवंबर को छूटे हुए विद्यार्थियों के लिए फिर अभियान चलाया जाएगा। युवा ईसीआई नेट ऐप से घर बैठे ऑनलाइन फॉर्म-6 भर सकते हैं। इसके लिए आयु प्रमाण और पासपोर्ट साइज फोटो जरूरी है। जिनका नाम पहले से वोटर लिस्ट में दर्ज है, वे दोबारा आवेदन न करें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2491773


