महिला ने ज्वैलर्स शोरूम से सोने की अंगूठी चुराई:7 ग्राम की अंगूठी की जगह 20 रुपए की नकली अंगूठी रखी, थाने में दी रिपोर्ट
महिला ने ज्वैलर्स शोरूम से सोने की अंगूठी चुराई:7 ग्राम की अंगूठी की जगह 20 रुपए की नकली अंगूठी रखी, थाने में दी रिपोर्ट
चिड़ावा : चिड़ावा के विवेकानंद चौक के पास स्थित न्यू पीएस ज्वैलर्स शोरूम में ग्राहक बनकर आई महिला ने सोने की अंगूठी चुरा ली। घटना शोरूम के CCTV कैमरे में कैद हो गई। शोरूम संचालक शेखर -सचिन सोनी ने बताया कि 27 तारीख को महिला अंगूठियां देखने आई थी। सेल्समैन उसे अलग-अलग डिजाइन दिखा रहा था, तभी उसने करीब 7 ग्राम की सोने की अंगूठी चुरा ली। उसकी जगह 20 रुपए की नकली अंगूठी रख दी।
15 मिनट शोरूम में रुकी महिला
सचिन सोनी के मुताबिक, महिला करीब 15 मिनट शोरूम में रुकी और अंगूठियां पसंद न आने की बात कहकर चली गई। उसके जाने के बाद स्टॉक मिलाने पर एक सोने की अंगूठी कम मिली और उसकी जगह नकली अंगूठी रखी मिली। सोनी ने बताया कि महिला इससे पहले राजगढ़ (चूरू) इलाके में भी ऐसी चोरियां कर चुकी है। घटना की रिपोर्ट चिड़ावा थाने में दर्ज कराई गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2491767


