[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दिवाली पर सोना-चांदी खरीदने वालों को मिलेगी सही तौल, नए नियम लागू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दिवाली पर सोना-चांदी खरीदने वालों को मिलेगी सही तौल, नए नियम लागू

29 अक्टूबर से सर्राफा कारोबार में विशेष सटीकता वाले कांटों का उपयोग अनिवार्य, एक मिलीग्राम या उससे कम होगा सत्यापन अंतराल

झुंझुनूं : दिवाली पर सोना-चांदी खरीदने वाले उपभोक्ताओं को अब तौल में गड़बड़ी से बचाने के लिए नए नियम लागू कर दिए गए हैं। उपभोक्ताओं को बहुमूल्य धातुओं की सही मात्रा मिले और उन्हें आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े, इसके लिए राजस्थान सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग ने राजस्थान विधिक मापविज्ञान (प्रवर्तन) (द्वितीय संशोधन) नियम, 2026 अधिसूचित किए हैं। ये नियम 29 अक्टूबर 2026 से प्रभावी हो गए हैं।

संशोधित नियमों के अनुसार सोना, चांदी और अन्य बहुमूल्य धातुओं की खरीद-बिक्री में अब विशेष सटीकता वाली श्रेणी के कांटों का उपयोग अनिवार्य होगा। इसके लिए क्लास-1 (विशेष सटीकता) या क्लास-2 (उच्च सटीकता) श्रेणी के कांटे ही मान्य होंगे। इन कांटों का सत्यापन अंतराल एक मिलीग्राम या उससे कम होना जरूरी है। इसका उद्देश्य कम मात्रा में भी तौल की सटीकता सुनिश्चित करना है।

स्वर्णकारों और सर्राफा व्यापारियों के लिए निर्देश

उपभोक्ता मामले विभाग ने सभी स्वर्णकारों, सर्राफा व्यापारियों और बहुमूल्य धातुओं का कारोबार करने वाले प्रतिष्ठानों से नए प्रावधानों की पालना करने की अपील की है। व्यापारियों को निर्धारित श्रेणी के कांटों का ही उपयोग करना होगा। साथ ही कांटों का नियमानुसार सत्यापन करवाकर प्रमाण-पत्र वैध रखना होगा। यदि वर्तमान में उपयोग किए जा रहे कांटे निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं हैं, तो उन्हें बदलकर नए नियमों के अनुसार व्यवस्था करनी होगी।

गड़बड़ी पर हेल्पलाइन 14435 पर करें शिकायत

उपभोक्ता मामले मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य दिवाली सहित पूरे वर्ष सोना-चांदी की खरीद-बिक्री में सही तौल और पारदर्शिता सुनिश्चित करना तथा उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना है। विभाग ने व्यापारियों से नए प्रावधानों का पालन करने की अपील की है, ताकि ग्राहकों को भुगतान के अनुरूप बहुमूल्य धातु की सही मात्रा मिल सके।

विभाग ने उपभोक्ताओं से भी अपील की है कि सोना-चांदी खरीदते समय तौल पर ध्यान दें। किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर राजस्थान उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 14435 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77