दीपावली, गोवर्धन और भाईदूज पर कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, चूरू जिले में कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने अधिकारियों को दिए निर्देश, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार पर भी रहेगी नजर
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज के त्योहारों के दौरान जिले में शांति, कानून व्यवस्था और आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक सुराणा ने कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। जारी आदेश के अनुसार 8 नवंबर को दीपावली, 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 11 नवंबर को भाईदूज के अवसर पर जिले के विभिन्न कस्बों और क्षेत्रों में अधिकारी कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे।
आदेश के तहत चूरू के अतिरिक्त जिला कलक्टर को चूरू, राजगढ़, सिद्धमुख, तारानगर, भानीपुरा और सरदारशहर क्षेत्रों का समग्र प्रभारी बनाया गया है। वहीं, सुजानगढ़ के अतिरिक्त जिला कलक्टर को सुजानगढ़, रतनगढ़, राजलदेसर और बीदासर क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा चूरू, राजगढ़, तारानगर, रतनगढ़, बीदासर, सुजानगढ़ और सरदारशहर के उपखंड अधिकारियों को अपने-अपने संपूर्ण उपखंड क्षेत्र में कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में चूरू तहसीलदार को रतननगर, राजगढ़ तहसीलदार को राजगढ़, सिद्धमुख तहसीलदार को सिद्धमुख, तारानगर तहसीलदार को साहवा, राजलदेसर तहसीलदार को राजलदेसर, सरदारशहर तहसीलदार को सरदारशहर, सुजानगढ़ तहसीलदार को सालासर, बीदासर तहसीलदार को छापर, भानीपुरा तहसीलदार को भानीपुरा और रतनगढ़ तहसीलदार को रतनगढ़ कस्बे की जिम्मेदारी दी गई है।
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सभी नियुक्त अधिकारियों को त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सौहार्द कायम रखने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री का प्रसार नहीं होने देने के निर्देश दिए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2490618
