[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में खेल प्रशिक्षकों के लिए आवेदन आमंत्रित, खेल मित्र पोर्टल पर करवा सकेंगे पंजीकरण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में खेल प्रशिक्षकों के लिए आवेदन आमंत्रित, खेल मित्र पोर्टल पर करवा सकेंगे पंजीकरण

जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र में अंशकालीन प्रशिक्षकों की जरूरत, योग्यता और अनुभव के आधार पर होगा चयन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने और खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद, जयपुर ने खेल मित्र पोर्टल शुरू किया है। परिषद की ओर से खेल प्रशिक्षकों से ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जिला खेल अधिकारी सीताराम प्रजापत ने बताया कि जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र, चूरू में अंशकालीन प्रशिक्षकों की आवश्यकता को देखते हुए इच्छुक और योग्य प्रशिक्षकों से पोर्टल पर पंजीकरण करवाने की अपील की गई है। संबंधित खेलों में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी परिषद के आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को खेल मित्र पोर्टल http://khelmitra.rajasthan.gov.in पर पंजीकरण करते समय अपनी शैक्षणिक योग्यता, खेल संबंधी उपलब्धियों, प्रशिक्षण अनुभव और अन्य आवश्यक जानकारियां सही एवं पूर्ण रूप से दर्ज करनी होंगी। पोर्टल पर पंजीकृत प्रशिक्षकों के विवरण के आधार पर आवश्यकता के अनुसार योग्य अभ्यर्थियों से संपर्क किया जा सकता है। उन्हें साक्षात्कार अथवा अन्य निर्धारित मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए भी बुलाया जा सकता है।

पंजीकरण से नियुक्ति की गारंटी नहीं

जिला खेल अधिकारी ने स्पष्ट किया कि खेल मित्र पोर्टल पर पंजीकरण करवाने मात्र से नियुक्ति या नियोजन की गारंटी नहीं होगी। प्रशिक्षकों का चयन राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के निर्धारित नियमों, उपलब्ध अवसरों और संबंधित खेलों में प्रशिक्षण की आवश्यकता के आधार पर किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77