रानोली के खेतों से करीब 150 नोजल चोरी:चार दिन पहले भी 70 चोरी हुए थे; किसानों ने थाने में शिकायत दी
रानोली के खेतों से करीब 150 नोजल चोरी:चार दिन पहले भी 70 चोरी हुए थे; किसानों ने थाने में शिकायत दी
रानोली : रानोली के केरलीकोठी और कांकड़ वाली ढाणी में किसानों के खेतों से करीब 150 नोजल चोरी हो गए। चार दिन पहले भी इसी इलाके में 70 नोजल चोरी हुए थे। महावीर यादव के खेत से 12, सागरमल के खेत से 13 और श्रवण यादव के खेत से 9 नोजल चोरी हुए। नागर, हरबख्शा और बोदूराम समेत कई अन्य किसानों के खेतों से भी नोजल चोरी किए गए। चोरी से किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है। लगातार हो रही चोरी से किसान चिंतित हैं। खेतों में नोजल चोरी होने का पता चलने पर किसानों ने अपने स्तर पर जानकारी जुटाई। इसके बाद वे रानोली थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दी। किसानों ने पुलिस से चोरी रोकने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2489106


