सोंथली गांव में शहीद ओमप्रकाश जाखड़ की 26वीं पुण्यतिथि मनाई:प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर वीर सपूत को नमन किया, युवाओं ने देशभक्ति का संकल्प लिया
सोंथली गांव में शहीद ओमप्रकाश जाखड़ की 26वीं पुण्यतिथि मनाई:प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर वीर सपूत को नमन किया, युवाओं ने देशभक्ति का संकल्प लिया
जाखल : सोंथली में वीरों की धरती झुंझुनूं जिले के सोंथली गांव में बुधवार को अमर शहीद ओमप्रकाश जाखड़ की 26वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शहीद की प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए ग्रामीणों और युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर वीर सपूत को नमन किया। इस दौरान ‘शहीद ओमप्रकाश जाखड़ अमर रहें’ के गगनभेदी जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा।
देश की रक्षा में दिया सर्वोच्च बलिदान
शहीद ओमप्रकाश जाखड़ ने 28 अक्टूबर 2000 को देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनकी पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने उनके अदम्य साहस, वीरता और देशभक्ति को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में शहीद के परिजनों सहित गांव के गणमान्य नागरिकों और युवाओं ने भाग लिया।
शहीद के बेटे मनीष जाखड़ ने बताया कि पुण्यतिथि पर पूरे गांव ने एकजुट होकर अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि शहीद का बलिदान हमेशा गांव और क्षेत्र के लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
2004 में हुआ था प्रतिमा का अनावरण
शहीद ओमप्रकाश जाखड़ के बलिदान को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से वर्ष 2004 में तत्कालीन पर्यटन मंत्री ऊषा पूनिया ने उनकी प्रतिमा का अनावरण किया था। इसके बाद से प्रत्येक वर्ष 28 अक्टूबर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। यह आयोजन क्षेत्र के युवाओं में देशभक्ति, त्याग और समर्पण की भावना जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
सैकड़ों ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नरेश जाखड़, संदीप जाखड़, शीशराम जाखड़, बजरंग जाखड़, रामरतन जाखड़, मोहर सिंह मूंड, कैप्टन जालू राम पूनिया, महावीर पूनिया, तुलसीराम पूनिया और उम्मेद पूनिया सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया।
दो मिनट का मौन रखकर लिया देशसेवा का संकल्प
कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर शहीद की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। ग्रामीणों ने शहीद ओमप्रकाश जाखड़ के आदर्शों पर चलने और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने एक बार फिर शहीद के प्रति गांववासियों की अटूट श्रद्धा और राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रदर्शित किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2489092


