सादुलपुर के स्कूल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम:वोट का महत्व बताया, लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए भागीदारी की अपील
सादुलपुर के स्कूल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम:वोट का महत्व बताया, लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए भागीदारी की अपील
सादुलपुर : सादुलपुर के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, नवां में स्वीप गतिविधि के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य सविता बाजिया के निर्देश पर हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों और आमजन को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
स्वीप प्रभारी विजय बाडेटिया ने कहा-लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक मतदाता की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने नागरिकों को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहने और सभी पात्र मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ ने मतदाता जागरूकता का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही आमजन को लोकतांत्रिक मूल्यों और मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। इस दौरान ‘जागरूक मतदाता, सशक्त लोकतंत्र’ और ‘मतदान हमारा अधिकार, लोकतंत्र का आधार है’ जैसे संदेशों के माध्यम से मतदान के प्रति जिम्मेदारी निभाने की अपील की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2486119

