[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छह पंचायत समितियों में सामान्य और आरक्षित मतदान दलों का गठन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

छह पंचायत समितियों में सामान्य और आरक्षित मतदान दलों का गठन

छह पंचायत समितियों में सामान्य और आरक्षित मतदान दलों का गठन

सीकर : पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत सीकर जिले की छह पंचायत समितियों में मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए सामान्य और आरक्षित मतदान दलों का गठन किया गया है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि अजीतगढ़, खंडेला, नीमकाथाना, पाटन, पिपराली और श्रीमाधोपुर पंचायत समिति क्षेत्रों के लिए सामान्य मतदान दलों की संख्या निर्धारित की गई है। इसके तहत अजीतगढ़ पंचायत समिति (330) में दल संख्या 1 से 95 तक, खंडेला (334) में 96 से 324 तक, नीमकाथाना (337) में 325 से 485 तक, पाटन (339) में 486 से 579 तक, पिपराली (340) में 580 से 683 तक तथा श्रीमाधोपुर (341) में 684 से 818 तक के मतदान दल निर्धारित किए गए हैं।

इसी प्रकार, आरक्षित मतदान दलों में अजीतगढ़ पंचायत समिति (330) के लिए दल संख्या 819 से 838 तक, खंडेला (334) के लिए 839 से 878 तक, नीमकाथाना (337) के लिए 879 से 911 तक, पाटन (339) के लिए 912 से 931 तक, पिपराली (340) के लिए 932 से 956 तक तथा श्रीमाधोपुर (341) के लिए 957 से 986 तक के दल निर्धारित किए गए हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77