[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने दिए निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने दिए निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के निर्देश

झुंझुनूं में मतदान दल रवाना, स्वीप गतिविधियों की सराहना कर मतदाताओं से अधिक मतदान की अपील

झुंझुनूं : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव को लेकर मंगलवार को सेठ मोतीलाल कॉलेज, झुंझुनूं में मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के बाद राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने जिले की छह पंचायत समितियों के लिए मतदान दलों को रवाना किया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने मतदान दलों को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन संबंधी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब सेक्टर मजिस्ट्रेट, एरिया मजिस्ट्रेट और मतदान दलों सहित चुनाव कार्य में लगे सभी कार्मिकों की जिम्मेदारी है कि वे सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी सजगता और निष्पक्षता के साथ करें। निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में निर्धारित दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित की जाए, ताकि मतदान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

उन्होंने मतदान कार्मिकों को हर परिस्थिति में निष्पक्षता बनाए रखने और अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, जिले में मतदाता जागरूकता के लिए संचालित स्वीप गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने आमजन से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

चुनाव की सफलता का श्रेय कार्मिकों को दिया

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि निकाय चुनाव की सफलता का पूरा श्रेय चुनाव कार्य में लगे कार्मिकों को जाता है। उनकी कर्तव्यनिष्ठा और जिम्मेदारी के बिना चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक इसी भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन संबंधी समस्याओं और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। किसी भी समस्या की शिकायत नियंत्रण कक्ष में दर्ज करवाई जा सकती है, जिस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग, पर्यवेक्षक डॉ. गौरव चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर, स्वीप के राज्य प्रभारी प्रो. सुधीर सोनी और अतिरिक्त जिला कलक्टर परशुराम धानका सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

हेतमसर और वाहिदपुरा के मतदान केंद्रों का निरीक्षण

प्रशिक्षण एवं मतदान दलों की रवानगी के बाद राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने मंगलवार को हेतमसर और वाहिदपुरा स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मतदान संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77