चूरू के डीबी अस्पताल में 25 मिनट बिजली गुल:मेन लाइन में फॉल्ट और जनरेटर खराब होने से अंधेरा छाया, मरीज हुए परेशान
चूरू के डीबी अस्पताल में 25 मिनट बिजली गुल:मेन लाइन में फॉल्ट और जनरेटर खराब होने से अंधेरा छाया, मरीज हुए परेशान
चूरू : चूरू के राजकीय डीबी अस्पताल में सोमवार रात करीब 25 मिनट तक बिजली सप्लाई ठप रही। इस दौरान अस्पताल अंधेरे में डूबा रहा, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी हुई। उन्हें मोबाइल की टॉर्च जलाकर काम चलाना पड़ा। मातृ-शिशु इकाई और लेबर रूम में भी अंधेरा छा गया।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय खान ने इस पर सवाल उठाए। अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक चौधरी ने बताया कि बिजली की मेन लाइन में फॉल्ट था। साथ ही, जनरेटर में भी तकनीकी खराबी आ गई, जिससे वैकल्पिक सप्लाई शुरू नहीं हो पाई। डॉ. चौधरी ने जानकारी दी कि जनरेटर में डीजल था और इसका मेंटेनेंस पीडब्ल्यूडी चौकी को दिया गया है। पिछले दो साल में यह दूसरी बार है जब ऐसी समस्या हुई है। संजय खान ने आपातकालीन सेवाओं के लिए लगातार बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने की बात कही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2484538

