नीमकाथाना में नकली कलाकंद बनाने वाली फैक्ट्री पर कार्रवाई:पाउडर से बन रहा था 200 किलो मिलावटी कलाकंद, दो आरोपी गिरफ्तार
नीमकाथाना में नकली कलाकंद बनाने वाली फैक्ट्री पर कार्रवाई:पाउडर से बन रहा था 200 किलो मिलावटी कलाकंद, दो आरोपी गिरफ्तार
नीमकाथाना : नीमकाथाना पुलिस और खाद्य विभाग की टीम ने नकली कलाकंद बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने यहां देर रात को दबश दी।मौके पर करीब 200 किलोग्राम तैयार मिलावटी नकली कलाकंद मिला, जिसे नष्ट कराया गया। डीएसपी सुशील मान ने बताया – सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। मौके से सुजी, पाउडर और पाम ऑयल सहित विभिन्न ब्रांड के खाद्य पदार्थ मिले। टीम ने खाद्य सामग्री के नमूने लेकर एफएसएल से जांच कराने की प्रक्रिया शुरू की है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने ओमप्रकाश सैनी पुत्र मंगलाराम, निवासी बागोली, थाना उदयपुरवाटी, जिला झुंझुनूं और रामबाबू पुत्र सुरेश चंद्र, निवासी सिंधी बस्ती, गांव जांजगीर बस्ती, थाना किशनगढ़बास, जिला खैरथल-तिजारा को गिरफ्तार किया है। ओमप्रकाश मिलावटी कलाकंद का संचालक/मालिक बताया गया है, जबकि रामबाबू नकली कलाकंद बनाने का काम करता था। डीएसपी ने बताया कि मौके से मिले खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच कराई जा रही है।
संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश कुमार शर्मा, नंदराम और शुभम कुमार वर्मा सहित खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम शामिल रही। पुलिस टीम में सीआई विक्रम सिंह, उप निरीक्षक सरदार माल, उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कॉन्स्टेबल मनोज, अशोक, राजेंद्र, मधुसूदन सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
खाद्य पदार्थ खरीदते समय सावधानी बरतें
खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस ने दीपावली पर लोगों से अपील की है कि मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री विश्वसनीय दुकानों से खरीदें। पैकेट पर लगे लेबल, निर्माण तिथि और एफएसएसएआई लाइसेंस की जांच करें। खाद्य पदार्थों में मिलावट का संदेह होने पर पुलिस या खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना दें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2484543
