[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में हर्ष पहाड़ी पर मिला लापता युवक का शव:9 दिन पहले जोधपुर से जीणमाता के दर्शन करने आया था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में हर्ष पहाड़ी पर मिला लापता युवक का शव:9 दिन पहले जोधपुर से जीणमाता के दर्शन करने आया था

सीकर में हर्ष पहाड़ी पर मिला लापता युवक का शव:9 दिन पहले जोधपुर से जीणमाता के दर्शन करने आया था

सीकर : सीकर में जीणमाता मेले से लापता हुए युवक का शव हर्ष की पहाड़ी में मिला है। युवक अपने ग्रुप के साथ जोधपुर से माता के दर्शन करने आया था। मेले के दौरान वह ग्रुप से बिछड़ गया। अब उसका शव पहाड़ी में मिला है।

जोधपुर से माता के दर्शन करने आया था

जीणमाता थाना SHO राकेश कुमार मीणा ने बताया कि 11 से 19 अक्टूबर के दौरान मेला भरा था। 18 से 19 अक्टूबर के बीच जोधपुर से आए भक्तों के ग्रुप का एक सदस्य दिनेश भील (41) पुत्र श्यामलाल निवासी वार्ड नंबर 12 भील बस्ती भेरा भाकर, सूरसागर लापता हो गया था। युवक के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि लड़के ने ब्लैक कलर की जींस पहनी है और हाथ पर नाम का टैटू है।

पहाड़ी पर मिला शव

SHO ने बताया कि युवक की तलाश के दौरान हर्ष की पहाड़ी में एक शव मिला। कपड़ों और हाथ पर गुदे नाम से युवक की पहचान दिनेश भील के रूप में हुई है। वह बर्तन धोने का काम करता था और शराब पीने का आदी था। उसके पास मोबाइल भी नहीं था। ऐसे में कोई उससे संपर्क नहीं कर सका।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77