शेरसिंह निर्वाण बने भाजपा की जिला समन्वय टोली के समन्वयक
नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
खेतड़ी : राजस्थान में चल रहे पंचायती राज चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार झुंझुनूं जिले की समन्वय टोली घोषित की गई है। इसमें भाजपा के जिला प्रवक्ता एवं खेतड़ी निवासी शेरसिंह निर्वाण को समन्वयक नियुक्त किया गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है।
निर्वाण ने कहा कि संगठन ने पहले भी उन्हें जो जिम्मेदारियां सौंपीं, उन्हें उन्होंने सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया है। इसी का परिणाम है कि संगठन ने एक बार फिर उन पर विश्वास जताया है।
उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी का भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। इसके तहत जिला परिषद सदस्य प्रत्याशियों, मंडल अध्यक्षों, प्रभारियों, संयोजकों तथा अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित किया जाएगा। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2484554

