पूजा जेवरिया ने हासिल किया भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का राज्य पुरस्कार
रवा कि बेटी ने बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अनिल शर्मा
शिमला : केंद्रीय विद्यालय संगठन, राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की ओर से केंद्रीय विद्यालय खेतड़ीनगर की छात्रा पूजा जेवरिया को प्रतिष्ठित ‘राज्य पुरस्कार (राज्य पुरुस्कार)’ से सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि छात्रा की मेहनत, अनुशासन, सेवा भावना और समर्पण का परिचायक है। उनकी इस सफलता से विद्यालय एवं परिवार में खुशी का माहौल है।
पूजा जेवरिया संजय कुमार जेवरिया निवासी ग्राम पंचायत रवा कि बेटी है, वे केंद्रीय विद्यालय खेतड़ीनगर, जयपुर मंडल की छात्रा हैं। यह पुरस्कार भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के अंतर्गत सेवा, नेतृत्व क्षमता तथा सामाजिक दायित्वों के प्रति समर्पण के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जाता है।
राज्य पुरस्कार प्राप्त करना किसी भी स्काउट एवं गाइड के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मनिर्भरता, सहयोग, नेतृत्व क्षमता तथा समाज और राष्ट्र के प्रति सेवा भावना को प्रोत्साहन मिलता है। पूजा की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
पूजा जेवरिया की इस उपलब्धि पर उनके परिजनों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उम्मीद है कि पूजा भविष्य में भी इसी लगन और सेवा भावना के साथ आगे बढ़ते हुए विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2483302

