[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत:ईंट-भट्ठे से मजदूरी कर लौट रहे थे; सिद्धमुख रोड पुलिया के पास हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत:ईंट-भट्ठे से मजदूरी कर लौट रहे थे; सिद्धमुख रोड पुलिया के पास हादसा

ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत:ईंट-भट्ठे से मजदूरी कर लौट रहे थे; सिद्धमुख रोड पुलिया के पास हादसा

सादुलपुर : सादुलपुर में ट्रेलर ने पति-पत्नी को टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी ने आज उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों रविवार शाम ईंट-भट्ठे से मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे। हादसा रविवार शाम करीब 6 बजे का सिद्धमुख रोड पुलिया के पास पेट्रोल पंप के पास का है।

चचेरे भाई रामनिवास रैगर ने आज मामला राजगढ़ थाने ने मामला दर्ज करवाया है। उन्होंन रिपोर्ट में बताया- अशोक कुमार और पूजा 25 अक्टूबर की शाम गांव किशनपुरा के पास स्थित ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने के बाद मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। शाम करीब 6:30 से 6:45 बजे के बीच वे सिद्धमुख रोड पुलिया के पास पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे। इसी दौरान ट्रेलर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

हादसे में अशोक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर घायल पूजा को चूरू रेफर किया गया था। घायल ने आज उपचार के दौरान दम तोड दिया। दंपती के एक बेटा और तीन बेटियां हैं। दोनों वार्ड 36 में रहकर परिवार का पालन पोषण कर रहे थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89