खाटूश्यामजी दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं के रिक्शा की कार से भिड़ंत, 6 घायल
चौमूं पुरोहितान के पास हुआ हादसा, बिहार निवासी दो महिलाओं की हालत गंभीर; सीकर किया रेफर
रींगस : रींगस-खाटूश्यामजी मार्ग पर रविवार सुबह चौमूं पुरोहितान के पास श्रद्धालुओं से भरे रिक्शा और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को खाटूश्यामजी के राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया।
जानकारी के अनुसार, रिक्शा में सवार श्रद्धालु खाटूश्यामजी के दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान चौमूं पुरोहितान के पास रिक्शा की कार से टक्कर हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में गीता पत्नी रामलाल निवासी फरीदाबाद, भूपेंद्र पुत्र धूडाराम निवासी प्रतापगढ़, राजनंदनी पुत्री अभिमन्यु निवासी दिल्ली, चांदनी और गुड़िया निवासी बिहार तथा नीलक देवी पत्नी गुड्डू निवासी बिहार घायल हो गईं।

दो गंभीर घायलों को सीकर किया रेफर
हादसे में घायल सभी छह लोगों को खाटूश्यामजी के राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चांदनी और गुड़िया की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए सीकर रेफर कर दिया। अन्य घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2481690

