[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंचायती राज चुनाव: कलेक्टर-एसपी ने संवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पंचायती राज चुनाव: कलेक्टर-एसपी ने संवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

पिलानी, सूरजगढ़, बुहाना और सिंघाना में चुनावी तैयारियों की समीक्षा, हरियाणा सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

झुंझुनूं : पंचायती राज आम चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रविवार को जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग और पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने पिलानी, सूरजगढ़, बुहाना और सिंघाना क्षेत्र के संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने जाखोड़ा, खुडानिया, बनगोठड़ी, बेरी, पीपली, कुलोठ खुर्द, कुलोठ कला, बलोदा, भालोठ, सोहली, लाम्बी अहीरान और पचेरी सहित हरियाणा सीमा से सटे क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, मतदान दलों के ठहरने और अन्य आवश्यक इंतजामों की जानकारी ली।

मतदान केंद्रों पर बिजली, रोशनी और पेयजल की व्यवस्था के निर्देश

जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मतदान केंद्रों पर बिजली, पर्याप्त रोशनी और आवश्यकता के अनुसार जनरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही पेयजल सहित मतदाताओं के लिए जरूरी सुविधाएं समय रहते उपलब्ध करवाई जाएं, ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।

उन्होंने मतगणना कक्षों का निरीक्षण कर वहां पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप सभी चुनावी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं, ताकि मतदान और मतगणना की प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

निरीक्षण के दौरान मतदान दलों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मतदान दलों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने में किसी प्रकार की कमी नहीं रहे और मतदाताओं की सुविधा को प्राथमिकता दी जाए।

हरियाणा सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने हरियाणा से सटे गांवों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस चौकियों का निरीक्षण कर सुरक्षा संबंधी तैयारियों की जानकारी ली तथा चुनाव के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखने और कानून-व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सूरजगढ़ एसडीएम संदीप चौधरी, बुहाना एसडीएम शकुंतला, बुहाना सीओ मंजू चौहान, चिड़ावा सीओ गौरव गुर्जर, पिलानी तहसीलदार सोनू आर्य, पिलानी थानाधिकारी अलका बिश्नोई और सूरजगढ़ थानाधिकारी रामसिंह यादव सहित पुलिस एवं प्रशासन के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin