कल्याणपुर फांटा पर टूटी सड़क, ब्रेकर भी नहीं; हादसों का खतरा
पिछले महीने पिकअप की टक्कर से मध्यप्रदेश के मजदूर की मौत, दुकानदार कई बार कर चुके प्रदर्शन; पाइपलाइन लीकेज से सड़क पर भर रहा पानी
सरदारशहर : बीकानेर रोड स्थित कल्याणपुर फांटा पर टूटी सड़क और ब्रेकर नहीं होने से हादसों का खतरा बना हुआ है। सड़क की मरम्मत और ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर दुकानदार कई बार विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। पाइपलाइन में लीकेज के कारण सड़क पर पानी जमा होने से हालात और बिगड़ रहे हैं।
तेज रफ्तार वाहनों से हादसों का डर
दुकानदार राधेश्याम शर्मा ने बताया कि कल्याणपुर फांटा का मार्ग काफी व्यस्त है। आसपास के क्षेत्र में मध्यप्रदेश के हजारों मजदूर रहते हैं। ऐसे में तेज रफ्तार वाहनों के कारण यहां दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। पिछले महीने पिकअप की टक्कर से मध्यप्रदेश के एक मजदूर की मौत हो गई थी। उस समय अधिकारियों ने ब्रेकर बनवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।
पाइपलाइन लीकेज से क्षतिग्रस्त हो रही सड़क
दुकानदारों के अनुसार, पेयजल पाइपलाइन में लीकेज होने से सड़क पर पानी जमा हो जाता है। लगातार पानी भरने से सड़क खराब हो रही है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दुकानदार राजकुमार श्योराण ने सड़क की मरम्मत करवाने, ब्रेकर बनाने और पाइपलाइन लीकेज की समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बीकानेर रोड यूनियन और बाजार के दुकानदार मिलकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2479599


