[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

परीक्षा देकर लौट रही युवती को डंपर ने कुचला:परीक्षा देकर घर लौट रही थी, ग्रामीणों ने जाम लगाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

परीक्षा देकर लौट रही युवती को डंपर ने कुचला:परीक्षा देकर घर लौट रही थी, ग्रामीणों ने जाम लगाया

परीक्षा देकर लौट रही युवती को डंपर ने कुचला:परीक्षा देकर घर लौट रही थी, ग्रामीणों ने जाम लगाया

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के बामलास गांव की युवती की कोटड़ी के पास सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। युवती अपने पिता के साथ बाइक पर सवार होकर रींगस से परीक्षा देकर घर लौट रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया।

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान बामलास निवासी सरिता जाखड़ (30) पुत्री छोटूराम जाखड़ के रूप में हुई है। सरिता अपने पिता के साथ रींगस में ओपन यूनिवर्सिटी की परीक्षा देने गई थी। परीक्षा के बाद दोनों बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में कोटड़ी के पास आगे चल रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार छोटूराम जाखड़ और बाइक सड़क के किनारे गिर गए, जबकि सरिता सड़क पर जा गिरी। इसी दौरान पीछे से आ रहा दूसरा डंपर का पहिया सरिता के सिर के ऊपर से निकल गया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin