[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंचायत चुनाव से पहले चिराना में पुलिस का फ्लैग मार्च:ग्रामीणों ने उठाया शिव मंदिर में चोरी का मुद्दा, कार्रवाई का आश्वासन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

पंचायत चुनाव से पहले चिराना में पुलिस का फ्लैग मार्च:ग्रामीणों ने उठाया शिव मंदिर में चोरी का मुद्दा, कार्रवाई का आश्वासन

पंचायत चुनाव से पहले चिराना में पुलिस का फ्लैग मार्च:ग्रामीणों ने उठाया शिव मंदिर में चोरी का मुद्दा, कार्रवाई का आश्वासन

गोठड़ा : गोठड़ा थाना पुलिस ने शनिवार शाम चिराना कस्बे में फ्लैग मार्च किया। डीएसपी सुगन सिंह और थानाधिकारी प्रेम प्रकाश के साथ कई पुलिसकर्मी बस स्टैंड पहुंचे। पुलिस ने बस स्टैंड से बाजार, अस्पताल और बैंक के पास से होते हुए लाल गट्टे तक पैदल मार्च किया। डीएसपी सुगन सिंह ने बताया कि यह मार्च पंचायत चुनावों के लिए कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को भयमुक्त रखने के लिए निकाला गया है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे बिना डर के शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करें।

फ्लैग मार्च से पहले, बस स्टैंड पर ग्रामीणों ने पुलिस से बात की। उन्होंने बताया कि हाल ही में कैलाशपुरी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में चोरी हुई है। ग्रामीणों की शिकायत पर सीआई प्रेम प्रकाश ने बताया कि पुजारी झाबरमल की रिपोर्ट 23 अक्टूबर को दर्ज की गई है। डीएसपी सुगन सिंह ने कहा कि मंदिर में चोरी गंभीर मामला है और इस पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin