[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विकसित भारत युवा संसद-2027 के लिए पंजीकरण शुरू, 18 से 25 वर्ष के युवा ले सकेंगे भाग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विकसित भारत युवा संसद-2027 के लिए पंजीकरण शुरू, 18 से 25 वर्ष के युवा ले सकेंगे भाग

जिला स्तर पर ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर रखेंगे विचार, राष्ट्रीय स्तर पर संसद के केंद्रीय कक्ष में मिलेगा मंच

झुंझुनूं : युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने, लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में उनकी भागीदारी बढ़ाने और विकसित भारत-2047 के लक्ष्य में उनकी भूमिका मजबूत करने के उद्देश्य से विकसित भारत युवा संसद-2027 का आयोजन किया जा रहा है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत मेरा युवा भारत की ओर से आयोजित इस पहल के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है।

जिला युवा अधिकारी मधु यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम में युवा राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर अपने विचार और सुझाव रख सकेंगे। साथ ही उन्हें नीति-निर्माताओं, विषय विशेषज्ञों और प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों से संवाद करने का अवसर भी मिलेगा।

जिला स्तर से संसद के केंद्रीय कक्ष तक मिलेगा मंच

कार्यक्रम के पहले चरण में जिला स्तर पर आयोजन होगा। इसके बाद राज्य स्तर के कार्यक्रम विधानसभा परिसर में और राष्ट्रीय स्तर का आयोजन संसद के केंद्रीय कक्ष में प्रस्तावित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला स्तर की गतिविधियां 31 अक्टूबर से 10 नवंबर तक, राज्य स्तर के आयोजन 17 नवंबर से 7 दिसंबर तक तथा राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम 9 से 10 जनवरी तक होगा।

जिला स्तर पर युवाओं के लिए ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय निर्धारित किया गया है। इसमें 18 से 25 वर्ष की आयु के युवा भाग ले सकेंगे। आयु निर्धारण के लिए 17 अगस्त 2026 की कटऑफ तिथि तय की गई है।

तीन मिनट का भाषण देना होगा

जिला युवा अधिकारी ने बताया कि प्रतिभागियों को सार्वजनिक भाषण, नेतृत्व क्षमता और आलोचनात्मक सोच का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। अभ्यर्थियों को हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी सहित निर्धारित अन्य भारतीय भाषाओं में तीन मिनट का भाषण देना होगा।

इच्छुक और पात्र युवा माय भारत पोर्टल पर ‘वॉलंटियर फॉर भारत’ खंड में जाकर अपने राज्य और जिले का चयन कर पंजीकरण कर सकते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin