[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दूधवा में बस स्टैंड के पास धंसी सड़क, तालाब किनारे गहरे गड्ढे से हादसे का खतरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दूधवा में बस स्टैंड के पास धंसी सड़क, तालाब किनारे गहरे गड्ढे से हादसे का खतरा

दूधवा-नारनौल मार्ग पर दिन-रात गुजरते हैं ओवरलोड डंपर और ट्रेलर, ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के दूधवा गांव के मुख्य बस स्टैंड के पास जोहड़ तालाब के नजदीक दूधवा-नारनौल मुख्य सड़क मार्ग की हालत बदहाल हो गई है। सड़क जगह-जगह से धंस गई है और किनारे पर गहरा गड्ढा बन गया है। एक तरफ पानी से लबालब भरा तालाब और दूसरी तरफ क्षतिग्रस्त सड़क होने से यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।

ग्रामीणों के अनुसार, इस मार्ग से दिन-रात सैकड़ों की संख्या में ओवरलोड डंपर और ट्रेलर गुजरते हैं। भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के बीच सड़क का धंसना राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बन गया है। खासकर रात के समय सड़क की खराब स्थिति और गहरे गड्ढे दिखाई नहीं देने से दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।

निर्माण के कुछ दिन बाद ही उखड़ने लगी थी सड़क

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान भी निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर शिकायत की गई थी। विरोध के चलते निर्माण कार्य रुकवाने की बात भी सामने आई थी। बाद में सड़क का निर्माण पूरा कर दिया गया, लेकिन ग्रामीणों के मुताबिक निर्माण के करीब दस दिन बाद ही सड़क जगह-जगह से उखड़ने लगी थी। अब सड़क की मौजूदा हालत निर्माण की गुणवत्ता और रखरखाव पर सवाल खड़े कर रही है।

शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं होने का आरोप

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क धंसने और गहरा गड्ढा होने की शिकायत संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से मौके का निरीक्षण कराने, सड़क की तकनीकी जांच करवाने और क्षतिग्रस्त हिस्से की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।

इसके साथ ही तालाब के किनारे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग भी उठाई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समय रहते सड़क को सुरक्षित नहीं बनाया गया तो यहां गंभीर दुर्घटना हो सकती है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin