[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छह महीने भी नहीं टिक पाया टीटनवाड़-नवलगढ़ सड़क का पैचवर्क


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

छह महीने भी नहीं टिक पाया टीटनवाड़-नवलगढ़ सड़क का पैचवर्क

डामर उखड़ने से वाहन चालक परेशान, सड़क की गुणवत्ता पर उठे सवाल

गुढ़ागौड़जी : टीटनवाड़-नवलगढ़ सड़क पर किया गया पैचवर्क छह महीने भी नहीं टिक पाया। सड़क पर कई जगह से डामर उखड़ने लगा है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षतिग्रस्त सड़क को लेकर स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

स्थानीय निवासी अरविंद अग्रवाल ने बताया कि सड़क का निर्माण करीब चार साल पहले हुआ था। निर्माण के कुछ समय बाद ही कई जगह से डामर उखड़ने लगा था। इसके बाद पिछले दिनों क्षतिग्रस्त हिस्सों पर दोबारा पैचवर्क करवाया गया, लेकिन छह महीने पूरे होने से पहले ही यह भी उखड़ने लगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार सड़क क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से सड़क की स्थिति का निरीक्षण करवाकर गुणवत्तापूर्ण पैचवर्क कराने की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin